Vestige Agri82 Review, Benefits, Dosage, Use, Information in Hindi

आज के लेख में हम बात करेंगे Vestige Agri82 के बारे में |यह लेख हमारे किसान भाइयों के लिए अत्यधिक खास है एवं उनके लिए जो वेस्टीज के एग्रीकल्चर प्रोडक्ट्स खेती से संबंधित उत्पादों के बारे में जानकारी चाहते हैं| तो आज हम बात करेंगे वेस्टीज के एग्रीकल्चरसे जुड़े सबसे बेहतरीन उत्पाद के बारे में|

वेस्टीज एग्री82 कंपनी का पहला कृषि से संबंधित उत्पाद है, उसके बाद वेस्टीज ने कृषि के ऊपर बहुत ध्यान दिया है| वेस्टीज के आज खेती से संबंधित मुख्य आठ प्रोडक्ट हैं जो विभिन्न मात्रा में उपलब्ध हैं| सभी प्रोडक्ट्स पूर्ण रूप से प्राकृतिक Organic हैं, इसमें जहर बिलकुल भी नहीं है| वेस्टीज के कृषि वैज्ञानिकों का मानना है कि प्राकृतिक चीज़ ही हमें बेहतर खाना प्रदान करती हैं न कि कीटनाशक एवं अन्य जहरीली खादें|

इसी को देखते हुए कंपनी ने कुछ सालों पहले अपना पहला प्रोडक्ट एग्री82 बनाया था| आज भी यह Vestige वेस्टीज का कृषि से संबंधित सबसे अधिक बिकने वाला उत्पाद है| कृषि के मौसम में वेस्टीज एग्री82 की बिक्री वेस्टीज के बड़े बड़े प्रोडक्ट्स को पीछे छोड़ देती है| तो आइये जानते हैं क्या-क्या चीज़ें एग्री82 को खास बनाती है| इस लेख में हम जानेंगे-


  • एग्री82 क्या है? 
  • इसकी कीमत एवं पीवी कितनी है? 
  • इसके क्या क्या फायदे हैं? 
  • इसका इस्तेमाल कैसे एवं कितना करना है? 
  • इसका इस्तेमाल कब नहीं करना है? 
  • क्या इसके कोई नुकसान हैं? 

दोस्तों आज का यह पूरा लेख वेस्टीज के ही Vestige Leader कृषि विशेषज्ञ एवं प्रसिद्ध लीडर शिवम् सिंघल द्वारा दी गयी Agriculture Training ट्रेनिंग के ऊपर आधारित है| शिवम् जी देश के अलग अलग हिस्सों में Vestige Agri Products वेस्टीज के एग्री प्रोडक्ट एवं कृषि की ट्रेनिंग देते हैं|


What is Vestige Agri82?  

एग्री82 एक तरह का गाढ़ा तरल पदार्थ है जो पूर्णतः प्राकृतिक है| यह खाद एवं कीटनाशक नहीं है| यह एक अत्यधिक सक्रिय Activator एवं केंद्रीय प्रोडक्ट है| एग्री82 Non Ionic गैर इयोन पदार्थ है जिसमें 82% Active सक्रिय पदार्थ हैं|

इस सक्रिय पदार्थ की वजह से ही यह मिट्टी में मिलते ही अपना कार्य करने लगता है| यह एक Rheology Modifier रियोलॉजी संशोधित पदार्थ है| Rheology Modifier रियोलॉजी संशोधित पदार्थ वे होते हैं जो पानी के बहाव में भी टिके रहते हैं|

पौधे पर जाने के बाद यह एक गोंद की तरह कार्य करता है| इसे बनाने के बाद वेस्टीज ने इसे करीबन 30 विभिन्न फसलों में इस्तेमाल किया एवं इसके परिणाम अच्छे आने पर इसे आप तक पहुंचाया गया है|

कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार वेस्टीज एग्री के उपयोग करने पर फसलों की कुल लागत में करीब 30% तक कमी हो सकती है| एग्री को देश के विभिन्न कृषि विश्वविद्यालयों द्वारा भी आजमाया जा चुका है| कृषि संस्थानों द्वारा यह प्रमाणित है| किसानों को कम से एक बार यह जरूर आज़मा कर देखना चाहिए|


इसकी कीमत एवं पीवी कितनी है? What is the Price and PV of Vestige Agri82?

यह तीन प्रारूपों में मौजूद है-

  1. Vestige Agri82 वेस्टीज एग्री 82 5Ltr लीटर की कीमत 3319Rs रुपए है एवं डिस्ट्रीब्यूटर को 110.63PV पीवी मिलते हैं|
  2. Vestige Agri82 वेस्टीज एग्री 82 500ml मिलीलीटर की कीमत 377Rs रुपए है एवं डिस्ट्रीब्यूटर को 13.57 पीवी मिलते हैं|
  3. Vestige Agri82 वेस्टीज एग्री 82 300ml  मिलीलीटर की कीमत 270Rs रुपए है एवं डिस्ट्रीब्यूटर को 9 पीवी मिलते हैं|

इसके क्या क्या फायदे हैं? What are the Benefits of Vestige Agri82?

वेस्टीज एग्री82 फायदों से लबरेज है| इसको आप कीटनाशक, खाद, फूँदनाशक, खरपतवार नाशक, टॉनिक पदार्थ एवं अन्य किसी के भी साथ मिलाकर दे सकते हैं| यह एक प्रकार का Activator एक्टिवेटर है, इसे किसी के साथ मिश्रण करके डालने पर यह उस पदार्थ का प्रभाव दोगुना कर देता है|

जैसे कि अगर आप कोई कीटनाशक पहले 100ml इस्तेमाल करते थे तो यह डालने पर वह कीटनाशक आपको सिर्फ 60ml डालने की  जरूरत पड़ेगी एवं वह पहले से ज़्यादा असरदायक होगा|

इससे आपकी अन्य खादों की बर्बादी नहीं होती एवं आप महंगी खादों के पैसे कुछ हद तक बचा लेते हैं| यह पानी को अधिक समय तक सतह पर बनाये रखता है, नतीजन आपकी फसल को पानी की जरूरत 30% तक कम हो जाती है|

पानी की कमी वाली जगह या सूखे क्षेत्र में यह जादुई जड़ी बूटी है, इसका इस्तेमाल जरूर करें|

13 785x1024 1 e1596460132389


इसके मुख्य फायदे निम्नलिखित हैं:-

Benefits of Vestige Agri82 in Hindi-

  1. एग्री82 Spreader विस्तारक है, आपकी खाद के प्रभाव क्षेत्र को यह बढ़ा देता है| जैसे पहले आप एक किलो खाद को एक एकड़ में इस्तेमाल करते थे, इसे मिलाने के बाद आप एक किलो खाद को डेढ़ से दो एकड़ में कर सकते हैं|
  2. एग्री82 Activator एक्टिवेटर है| इसे जिस खाद, दवाई के साथ मिलाएंगे यह उसे उसी समय आपकी फसलों पर Activate सक्रिय कर देगा| यह ज़मीन में पुरानी दी हुई खादों को भी सक्रिय कर देता है|
  3. यह गोंद की तरह कार्य करता है एवं खाद को पत्ते या पौधे पर बनाये रखता है| बारिश आने पर भी यह गोंद खाद को वहीं बनाये रखेगा| इससे आपको दोबारा खाद नहीं देनी पड़ेगी|
  4. यह ज़मीन को भिगाये या नमी बनाये रखता है|
  5. यह PH बैलेंस बनाता है| आपकी जमीन को Acidic or Alkaline अम्लीय या क्षारीय नहीं होने देता|
  6. यह जमीन के सुराख़ खोल देता है| जो खाद आप इसके साथ डालते हैं, वह पौधे की जड़ तक जाती है| इससे खाद का असर बढ़ जाता है|
  7. इसे आप किसी भी दवाई, खाद के साथ मिला कर छिड़काव कर सकते हैं|
  8. एग्री82 अत्यधिक जल्दी पानी में घुल जाता है|
  9. यह सामान घोल बनाता है| कई बार आप खादों का मिश्रण करते हैं तो वह ठीक से आपस में घुल नहीं पाती| जिस वजह से खाद या तो पानी के ऊपर रह जाती है या नीचे| यह पूरी तरह से खादों को आपस में मिला देता है|
  10. इसके इस्तेमाल पर आप अन्य महंगी खादों के 30% रुपए बचा सकते हैं|
  11. यह प्राकृतिक Organic ऑर्गनिक है, इससे कभी कोई पौधा नहीं सूखता|

 What is the dosage and usage of Vestige Agri82?

Agri 82 Usage,

Full Dosage and Usage of Vestige Agri82 Information in Hindi-

दोस्तों यह प्रश्न आप सभी के मन में आता है, आप सभी को आज हम विस्तार में एग्री82 का इस्तेमाल (istemal) बताएंगे|

  • 15 से 20 लीटर पानी के साथ किसी अन्य खाद के साथ स्प्रे करते वक़्त – 5-10ml
  • 500 लीटर पानी के साथ किसी अन्य खाद के साथ स्प्रे करते वक़्त – 200-250ml
  • पेट्रोल स्प्रे किसी अन्य खाद के साथ स्प्रे करते वक़्त – 15ml per litre
  • सिंचाई के वक़्त पानी में बहाने के लिए- 250ml एक एकड़
  • किसी खाद के छिड़काव के साथ- 5-10ml per 1Kg, 750ml per 50Kg
  • जब एग्री का इस्तेमाल करें तो सामान्य (एग्री के बिना) लगने वाली खाद को 25% से 30% तक घटा दें|

इसका इस्तेमाल कब नहीं करना है? 

दोस्तों वैसे तो एग्री82 पूर्ण रूप से प्राकृतिक उत्पाद है, परन्तु फिर भी कुछ चीज़ें इसके बारे में ध्यान देने योग्य हैं| वेस्टीज एग्री82 की स्प्रे हमेशा किसी खाद, दवाई के साथ ही करें|

अकेले इसकी स्प्रे न करें, इसका कोई फायदा नहीं होगा और पैसे भी लगेंगे|


क्या इसके कोई नुकसान हैं? 

यह दूसरी खादों का प्रभाव बढ़ाता है, यह खुद एक खाद नहीं है| कई बार खरपतवार नाशक, कीटनाशक के साथ इसके दुष्प्रभाव देखे गए हैं क्योंकि किसान इसे खरपतवार नाशक के साथ तो मिला देता है परन्तु खरपतवार नाशक की मात्रा कम नहीं करता, जिससे वह खरपतवार के साथ फसल को भी ले डूबती है|

हमेशा ध्यान रखें कि कोई भी दवाई, खाद हो अगर आप Vestige वेस्टीज एग्री82 मिला रहे हैं तो उस दवाई की मात्रा सामान्य मिलने वाली मात्रा से 30% तक घटा दें|


वेस्टीज एग्रीकल्चर से जुड़े और लेख पढ़े-


दोस्तों आपको यह हमारा लेख कैसा लगा हमें कमेंट करके जरूर बताएं| वेस्टीज एग्री एवं अन्य किसी प्रोडक्ट की जानकारी के लिए भी आप हमसे सम्पर्क कर सकते हैं|

धन्यवाद !

Leave a Comment